क्या टिकट मिलने की जानकारी आशुतोष तिवारी को पहले से थी? दतिया से भाजपा प्रत्याशी ने खोला बड़ा राज, दिया ये जवाब

Edited By meena, Updated: 27 Jul, 2026 09:30 PM

bjp candidate from datia holds a significant conversation with punjab kesari

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने पंजाब केसरी से विशेष बातचीत में चुनावी रणनीति...

दतिया : दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने पंजाब केसरी से विशेष बातचीत में चुनावी रणनीति, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समर्थन और टिकट मिलने को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कई अहम सवालों के जवाब दिए। जानिए क्या कहा-

सवाल: आपने सोचा था कि आप दतिया जाएंगे और इतना दतिया की जनता से इतना आशीर्वाद मिल जाएगा?
जवाब : भाजपा प्रत्याशी आशुतोष ने कहा कि मैं दतिया में पला बड़ा हूं। किसी भी सदस्य की अपेक्षा रहती है, परिवार के सदस्य के नाते मेरी भी अपेक्षा है। सबका अपार समर्थन, अपार प्यार और अपार आशीर्वाद मिल रहा है। मैं उत्सुक हूं और उत्साहित हूं।

क्या दतिया चुनाव भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है?
जवाब : चुनौती जैसा कुछ नहीं है, लेकिन भाजपा नेतृत्व हर चुनाव को चुनौती मानकर ही आगे बढ़ता है। सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और मतदाताओं का अपार समर्थन मिल रहा है। दतिया की जनता से खूब आशीर्वाद मिल रहा है।

सवाल: क्या टिकट मिलने के जानकारी आशुतोष को पहले से थी?
जवाब: आशुतोष तिवारी ने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के नाते हमेशा 25-30 साल से अपना काम करता आया हूं। इससे ज्यादा कुछ सोचा नहीं। हाईकमान ने जिम्मेदारी दी है और मुझे समर्पित भाव से पूरा करना है। तब भी करता था और आज भी करता हूं और आगे भी करता रहूंगा।

सवाल: आपको टिकट मिलने की जानकारी कैसे मिली?
जवाब: भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि टिकट मिलने की जानकारी मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से मिली। मुझे दतिया माई की सेवा करनी है।

सवाल: नरोत्तम मिश्रा का कैसा और कितना सपोर्ट मिल रहा है?
जवाब: आशुतोष तिवारी ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा पार्टी के वरिष्ठ नेता है। व्यक्तिगत तौर पर मेरे बड़े भाई जैसे हैं। उनके साथ लंबे समय से काम किया है। उनके साथ आत्मीयता का रिश्ता है, भरोसे का रिश्ता है। उनका खूब सहयोग और आशीर्वाद मुझे मिल रहा है। हम सब मिलकर एक साथ आगे बढ़ रहे हैं।

सवाल: लोग लोहा मानते हैं नरोत्तम के विकास का? नरोत्तम ने इतना विकास किया बावजूद इसके दतिया ने नरोत्तम मिश्रा को नकार दिया, बावजूद इसके आपके पास ऐसा क्या है कि दतिया की जनता आप पर भरोसा जताएगी?
जवाब: इस अहम सवाल के जवाब में आशुतोष तिवारी ने कहा कि कांग्रेस की कोशिश हमेशा बरगलाने की रही है। कांग्रेस षडयंत्र करने की राजनीति करती है। इसलिए कांग्रेस जो इस बार षडयंत्र किया लेकिन कहते हैं काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती। दतिया का मतदाता बहुत जागरूक है, बहुत समझदार है। वो जानता है कि विकास भाजपा के साथ है और इसलिए भाजपा को सारे लोग आशीर्वाद दे रहे हैं। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं से कभी सवाल करना कि वे किस एजेंडे से मतदाताओं से वोट मांग रहे हैं। आपको अपने आप समझ आ जाएगा क्योंकि वो षडयंत्र करके ही जनता के बीच जाते हैं। इसलिए मतदाता अब भाजपा के साथ है विकास के साथ है।

सवाल:अगर आप चुनाव जीत जाते हैं तो दतिया में नरोत्तम मिश्रा का वो सम्मान बरकरार रहेगा?
जवाब: इस सवाल के जवाब में आशुतोष तिवारी ने कहा कि परिवार में छोटे भाई की भूमिका मैं हूं और बड़े भाई की भूमिका में नरोत्तम मिश्रा हैं। जिंदगी भर जो छोटे भाई का बड़े भाई के प्रति सम्मान रहता है वो हमेशा रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!