दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम को सताया इस बात का डर, बोले- ऐसा हुआ तो आशुतोष अच्छे वोट ले जाएगा

Edited By meena, Updated: 16 Jul, 2026 03:26 PM

major statement by congress candidate ghanshyam singh in datia

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल अपना अपना दमखम दिखाने में जुटे हैं। इसी कड़ी में दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुने जाने पर घनश्याम...

दतिया: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल अपना अपना दमखम दिखाने में जुटे हैं। इसी कड़ी में दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुने जाने पर घनश्याम सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि दतिया उपचुनाव आसान हो गया है। आशुतोष तिवारी उनके लिए चुनौती नहीं है। यहां चुनौती थी वहां टिकट कट गया है। लोगों ने शायद आशुतोष तिवारी (बीजेपी उम्मीदवार) का नाम भी नहीं सुना होगा।

आशुतोष को टिकट दिए जाने पर घनश्याम ने कहा कि आशुतोष की पकड़ ग्रामीण क्षेत्र में बिल्कुल भी नहीं है। दतिया विधानसभा में गांव के लोग आशुतोष को जानते तक नहीं है। वे कभी गांव गए ही नहीं। आशुतोष और नरोत्तम मिश्रा की तुलना पर घनश्याम सिंह ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा बहुत बड़ी चुनौती थी। आशुतोष कुछ भी नहीं है। आशुतोष तो पार्टी के दम पर, सरकार के दम पर और प्रशासन के दम पर जितने वोट ले गया ले जाएगा। जब सारी ताकतें लगेगी और पैसा लगेगा तो आशुतोष अच्छे वोट ले जाएगा।

साथ ही कहा कि दतिया में सबसे ज़रूरी बात भ्रष्टाचार को खत्म करना है ताकि जनता विकास कार्यों का पूरा फ़ायदा उठा सके। सामाजिक ताना-बाना बिगड़ गया है, राजनीतिक दुश्मनी बढ़ गई है और लोग एक-दूसरे को दुश्मन समझते हैं। विरोधी सिर्फ़ विरोधी होता है, दुश्मन नहीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!