दतिया उपचुनाव को लेकर अलर्ट मोड पर कांग्रेस! दिग्गज नेता ने इशारों इशारों में कह दी बात, सियासी हलचल तेज

Edited By meena, Updated: 03 Jul, 2026 01:40 PM

congress on high alert for datia by election

दतिया विधानसभा उपचुनाव के ऐलान के साथ ही मध्य प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। यहां एक ओर भाजपा तैयारियों में जुटी है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भी कमर कस ली है...

दतिया: दतिया विधानसभा उपचुनाव के ऐलान के साथ ही मध्य प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। यहां एक ओर भाजपा तैयारियों में जुटी है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। खास बात यह कि पिछली चुनावी परिस्थितियों से सबक लेते हुए कांग्रेस पार्टी इस बार हर कदम बेहद सतर्कता से उठा रही है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का बड़ा बयान सामने आया है।

डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि इस बार नामांकन प्रक्रिया से लेकर स्क्रूटनी तक पूरी निगरानी रखी जाएगी, ताकि आखिरी समय में किसी भी तरह की राजनीतिक उठापटक या प्रत्याशी के पाला बदलने जैसी स्थिति पैदा न हो। उन्होंने कहा, "जो लोग कांग्रेस छोड़कर जाने वाले थे, वे जा चुके हैं। अब पार्टी में ऐसा कोई नहीं बचा है जो चुनाव के दौरान साथ छोड़ दे।"

कांग्रेस नेता ने बताया कि दतिया सीट के लिए पार्टी के पास तीन से चार मजबूत दावेदारों का पैनल तैयार है। इन नामों पर पार्टी आलाकमान विचार कर रहा है और जल्द ही अंतिम उम्मीदवार की घोषणा कर दी जाएगी।

वहीं, डॉ. गोविंद सिंह ने बीजेपी पर गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश कर रही है। उनका आरोप है कि बीजेपी ने राजनीतिक लाभ के लिए दामोदर यादव को डमी उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा है, ताकि कांग्रेस के वोटों का बंटवारा हो सके। अब दतिया उपचुनाव में उम्मीदवारों की घोषणा और दोनों दलों की चुनावी रणनीति पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!