बड़ा घटनाक्रम, दिग्विजय सिंह से बंद कमरे में कांग्रेस के दिग्गज नेता ने की अहम बैठक, सियासी हलचल तेज

Edited By Desh Raj, Updated: 01 Jul, 2026 10:41 PM

leader of opposition meets digvijaya closed door discussion held

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के बीच जारी घमासान के बीच एक नया घटनाक्रम सामने आया है। पहले जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह ने एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेस की थी और आपसी अनबन के आरोपों पर सफाई दी थी। दिग्गी ने कहा था कि वो किसी कांग्रेस नेता को गलत नहीं बोल...

(भोपाल): मध्य प्रदेश में कांग्रेस के बीच जारी घमासान के बीच एक नया घटनाक्रम सामने आया है। पहले जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह ने एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेस की थी और आपसी अनबन के आरोपों पर सफाई दी थी। दिग्गी ने कहा था कि वो किसी कांग्रेस नेता को गलत नहीं बोल सकते हैं औऱ जीतू पटवारी उनके लिए बेटे की तरह हैं।

अब  सियासी घमासान के बीच बड़ी खबर सामने आई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, दिग्विजय सिंह से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में अहम बातचीत हुई। इस मुलाकात के बाद काफी चर्चा हो रही है। दरअसल पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में दिग्विजय सिंह को लेकर सवाल उठे थे और पूरे प्रदेश में काफी मुद्दा छाया था।

दिग्विजय सिंह से मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने नेताओं की बयानबाजी पर बडी बात कही है। सिंघार ने कहा कि पार्टी के अंदर सब अपनी बात कह सकते हैं, लेकिन ये बात अंदरूनी मंच पर हो। सिंघार ने कहा कि हमारे बीच में समन्वय बना हुआ है। पार्टी के अंदर लोकतंत्र व्यवस्था है और सब अपनी बात कह सकते हैं।

इसक बाद  उमंग सिंघार ने बड़ी बात बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के अंदर कोई स्लीपर सेल नहीं है। जो पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में सवाल उठे वो समय के साथ खत्म हो गए। इसके साथ ही कहा कि दिग्विजय सिंह से मुलाकात को किसी राजनीतिक दृष्टि से नहीं देखें।  लिहाजा इस मुलाकात के बाद कयासों का दौर भी शरु हो गया है। वैसे भी उमंग सिंघार दिग्विजय सिंह के गुट के ही माने जाते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!