भाजपा का एक और बड़ा ऐलान, इन 32 चेहरों को दी दतिया जिताने की अहम जिम्मेदारी

Edited By meena, Updated: 16 Jul, 2026 07:48 PM

datia by election bjp announces election steering committee

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को और तेज कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 के प्रभारी...

दतिया : दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को और तेज कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 के प्रभारी भारत सिंह कुशवाहा की सहमति से चुनाव संचालन समिति की घोषणा कर दी गई है। समिति के गठन के साथ ही भाजपा ने चुनावी रणनीति को जमीनी स्तर पर लागू करने की कवायद शुरू कर दी है।

PunjabKesari

यह समिति चुनाव प्रचार, बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ताओं के समन्वय, जनसंपर्क अभियान और मतदान दिवस की रणनीति पर काम करेगी। पार्टी का लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करते हुए भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करना है।

दतिया उपचुनाव को भाजपा प्रतिष्ठा की लड़ाई मान रही है। यही वजह है कि केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व लगातार चुनावी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। चुनाव संचालन समिति के गठन को भाजपा की चुनावी तैयारियों में अहम कदम माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!