'टिकट काटने वाले अब अपना टिकट बचाएं' कांग्रेस के दिग्गज नेता ने अपनी ही पार्टी नेताओं को दी चेतावनी, सियासी हलचल तेज

Edited By meena, Updated: 24 Jun, 2026 01:52 PM

ajay singh s statement on the rejection of meenakshi natarajan s nomination

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन खारिज होने के मामले पर कांग्रेस में अंदरूनी कलह देखने को मिल रही है। मामले पर कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष के बयान ने हवा दे दी है...

डेस्क: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन खारिज होने के मामले पर कांग्रेस में अंदरूनी कलह देखने को मिल रही है। मामले पर कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष के बयान ने हवा दे दी है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए तंज कसते हुए कहा कि 'टिकट काटने वाले अब अपना टिकट बचाएं'।

देवास के सोनकच्छ में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने पर अपनी ही पार्टी नेताओं पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जो लोग दूसरों के टिकट कटवाने में लगे रहते थे, अब वे खुद अपना टिकट बचा लें तो बड़ी बात होगी। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो आखिरी व्यक्ति बचा था, उसने भी नटराजन का इंतजाम कर दिया।

अजय सिंह के इस बयान को कांग्रेस के अंदर चल रही गुटबाजी और असंतोष से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके बयान ने एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान की चर्चाओं को हवा दे दी है।

बता दें कि इससे पहले मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद पार्टी की गुटबाजी सार्वजनिक मंच पर भी देखने को मिली थी। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें जीतू पटवारी दिग्विजय सिंह को अपनी सीट से हटने के लिए कहते नजर आ रहे हैं। दिग्विजय सिंह उठकर बगल वाली कुर्सी पर बैठ जाते हैं। कुछ ही देर बाद पटवारी कहते सुनाई देते हैं, "कृपया यहीं बैठे रहिए, महोदय," लेकिन तब तक दिग्विजय सिंह पहले ही एक तरफ हट चुके थे। इसके बाद हरीश चौधरी दिग्विजय सिंह के बगल वाली कुर्सी पर बैठ जाते हैं, और फिर मीनाक्षी नटराजन भी वहीं बैठ जाती हैं। अब पूर्व नेता प्रतिपक्ष के बयान से कांग्रेस के अंदर चल रहे सियासी घमासान को और तूल मिलना पक्का माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!