BJP दिग्गज मंत्री से उनका टिकट कटने पर सवाल पूछा तो बोले- हमें मुक्त कर दो, कोई भय नहीं, हम तो कभी भी नमस्ते करने को तैयार

Edited By Desh Raj, Updated: 27 Jul, 2026 08:27 PM

we do not live for a position  minister prahlad patel says

मध्य प्रदेश में जैसे ही दतिया उपचुनाव का बिगुल बजा था तो सियासी हलचल तेज हो गई थी, और इसी बीच पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से भारी बवाल हुआ था। उनके समर्थकों ने काफी हंगामा किया था।

(उमरिया): मध्य प्रदेश में जैसे ही दतिया उपचुनाव का बिगुल बजा था तो सियासी हलचल तेज हो गई थी, और इसी बीच पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से भारी बवाल हुआ था। उनके समर्थकों ने काफी हंगामा किया था। इसी मुद्दे को लेकर जब मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से सवाल पूछा गया तो उन्होंने बड़ा बयान दिया है।

हम तो चाहते हैं कि मुक्त हो जाएं- प्रह्लाद पटेल

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया कि उन्हें टिकट कटने को लेकर  भय नहीं लगता है तो प्रहलाद पटेल ने कहा कि, हम तो चाहते हैं कि मुक्त हो जाएं, इसमें भय लगने जैसी कौन सी बात है। बीजेपी में कोई किसी पद के लिए नहीं जीता हैं,  आप गलतफहमी है। ये कांग्रेस के लोगों से पूछिए, हम तो कभी भी नमस्ते करने के लिए तैयार हैं।

भारतीय जनता पार्टी में पद के लिए नहीं जीते हैं- पटेल

दरअसल आज प्रह्लाद पटेल उमरिया पहुंचे थे। यहां उन्होंने दो प्रमुख नदियों उमरार और मछरार के उद्गम स्थल पर वृक्षारोपण किया । इस दौरान ही जब उनसे सवाल किया गया कि प्रदेश में लगातार बड़े नेताओं के टिकट कटने के मामले में उन्हें डर नहीं लगता। आने वाले समय में उनका टिकट भी कट सकता है, तो प्रहलाद सिंह पटेल ने जवाब दिया है।

पटेल ने कहा कि “वो तो चाहते हैं कि मुक्त कर दिया जाए। इसमें भय जैसा क्या है। भारतीय जनता पार्टी में पद के लिए नहीं जीते हैं। आप बहुत गलतफहमी में हैं। हम लोग तो कभी भी नमस्ते करने को तैयार हैं। मंत्री के इस बयान को एक बड़ा बयान समझा जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!