MP में थप्पड़ कांड के 24 घंटे बाद बदले सियासी समीकरण! BJP विधायक और कांग्रेस नेता गले मिले

Edited By Vandana Khosla, Updated: 25 Jul, 2026 01:23 PM

political equations in mp shift 24 hours after the  slap

MP desk: मध्यप्रदेश की राजनीति में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां राजगढ़ में प्रभारी मंत्री के एक कार्यक्रम में भाजपा विधायक ने कांग्रेस नेता को थप्पड़ जड़ दिया था। खास बात यह है कि घटना के 24 घंटे बाद सियासी समीकरण बदले दिखाई दिए है।...

MP desk: मध्यप्रदेश की राजनीति में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां राजगढ़ में प्रभारी मंत्री के एक कार्यक्रम में भाजपा विधायक ने कांग्रेस नेता को थप्पड़ जड़ दिया था। खास बात यह है कि घटना के 24 घंटे बाद सियासी समीकरण बदले दिखाई दिए है। शनिवार को भाजपा विधायक मोहन शर्मा, कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सौंधिया और उपाध्यक्ष पर्वत यादव के बीच मुलाकात हुई। एसपी अमित तोलानी की मौजूदगी में तीनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया। इधर, कांग्रेस ने नरसिंहगढ़ में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन भी स्थगित कर दिया।  

भाजपा विधायक मोहन शर्मा ने कहा, "मेरे लिए सभी जनप्रतिनिधि सम्माननीय हैं। मैं हमेशा सभी का सम्मान करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा। जो कुछ हुआ, वह दुखद था और उसका मुझे भी अफसोस है।" वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सौंधिया ने कहा, "जिन बुजुर्ग ने मेरे साथ ऐसा किया, वे मेरे पिता समान हैं। उन्होंने माफी भी मांगी है। मेरे मन में हमेशा बुजुर्गों के प्रति सम्मान रहेगा।" जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर्वत यादव ने कहा, "विधायक मोहन शर्मा हमारे सम्माननीय हैं। उन्होंने खेद व्यक्त किया है। अब किसी प्रदर्शन की आवश्यकता नहीं है। सभी कार्यकर्ताओं ने जो सहयोग किया, उसके लिए उनका धन्यवाद।"

बता दें कि शुक्रवार को नरसिंहगढ़ में प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में भाजपा विधायक मोहन शर्मा के समर्थकों और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी नोंकझोंक और मारपीट की स्थिति बन गई थी। इसी दौरान भाजपा विधायक मोहन शर्मा ने कांग्रेस नेता चंदरसिंह सौंधिया को थप्पड़ जड़ दिया था। जिस पर कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन की घोषणा कर दी थी। लेकिन शनिवार को पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और विवाद समाप्त होने के साथ कांग्रेस ने प्रस्तावित प्रदर्शन स्थगित कर दिया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!