BJP के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री के निधन से दुखी हुए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, भावुक पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि

Edited By Himansh sharma, Updated: 15 Jul, 2026 01:55 PM

mp bjp chief mourns senior bjp leader s demise

कर्नाटक के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र गौड़ा के निधन पर मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

भोपाल। कर्नाटक के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र गौड़ा के निधन पर मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।

हेमंत खंडेलवाल ने लिखा कि कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रद्धेय  रामचंद्र गौड़ा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। शोकमय परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि रामचंद्र गौड़ा ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन को मजबूत करने और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के विस्तार के लिए समर्पित किया। कर्नाटक में भाजपा को जमीनी स्तर से सशक्त बनाने में उनकी भूमिका हमेशा याद रखी जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में आगे लिखा कि वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों, समर्थकों और असंख्य कार्यकर्ताओं को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

रामचंद्र गौड़ा के निधन पर भाजपा संगठन में शोक की लहर है। विभिन्न राज्यों के पार्टी नेता और कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सार्वजनिक जीवन और संगठन के प्रति समर्पण को याद कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!