Edited By Desh Raj, Updated: 16 Jul, 2026 09:30 PM

मध्य प्रदेश में गुरुवार का दिन भाजपा के दोहरे झटके और दुख वाला रहा। पहले छिंदवाड़ा से भारतीय जनता पार्टी के लिए शोक भरी खबर आई है। यहां पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, छिंदवाड़ा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लोकेश डेहरिया का निधन होने से मातम फैल गया।...
(डेस्क): मध्य प्रदेश में गुरुवार का दिन भाजपा के दोहरे झटके और दुख वाला रहा। पहले छिंदवाड़ा से भारतीय जनता पार्टी के लिए शोक भरी खबर आई है। यहां पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, छिंदवाड़ा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लोकेश डेहरिया का निधन होने से मातम फैल गया। अब भाजपा की वरिष्ठ नेत्री व कुक्षी नगर परिषद अध्यक्ष रेलम चौहान का असमय निधन होने की खबर है। रेलम चौहान के निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं औऱ प्रदेश के नेताओं में भी दुखद माहौल देखा जा रहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जताया दुख
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दुख जताते हुए लिखा है कि ये समाचार अत्यंत दुःखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में विश्रांति तथा परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।
वीडी शर्मा ने भी किया भावुक पोस्ट

वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा ने दुख जताते हुए लिखा है कि भाजपा की आदिवासी नेत्री व कुक्षी नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती रेलम चौहान जी के असामयिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।
ॐ शांति।
बताया जा रहा है कि रेलम चौहान का संपूर्ण जीवन जनसेवा, संगठन और समाज के प्रति समर्पित रहा। उनका निधन क्षेत्र की राजनीति एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। लिहाजा रेलम चौहान के निधन से परिजनों और पार्टी में मातम पसर गया है । जैसे ही उनके निधन के खबर फैली कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
वो बीते कुछ महीनों से बीमार थी। 2023 में नगर परिषद कुक्षी की अध्यक्ष बनी थी और वो झाबुआ नगर पालिका की अध्यक्ष भी रही। रेलम चौहान आदिवासी वित्त विकास निगम की अध्यक्ष भी रही है। लिहाजा कहा जा सकता है उनके निधन से बीजेपी के साथ ही क्षेत्र का भी क्षति हुई है।