भाजपा को बड़ा झटका: नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का अचानक निधन, हेमंत खंडेलवाल भी हुए दुखी

Edited By Himansh sharma, Updated: 16 Jul, 2026 04:01 PM

mp bjp shock newly appointed district president dies suddenly

भारतीय जनता पार्टी के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, छिंदवाड़ा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लोकेश डेहरिया का असामयिक निधन हो गया।

भोपाल/छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, छिंदवाड़ा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लोकेश डेहरिया का असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से भाजपा संगठन में शोक की लहर दौड़ गई है।

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि लोकेश डेहरिया के असमय निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि लोकेश जी के निधन से भाजपा परिवार ने एक समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता को खो दिया है।

PunjabKesari

हेमंत खंडेलवाल ने अपने संदेश में ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस कठिन दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

लोकेश डेहरिया के निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में गहरा शोक व्याप्त है। पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संगठन के प्रति योगदान को याद किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!