Edited By Himansh sharma, Updated: 03 Aug, 2026 09:02 AM

मध्य प्रदेश की राजनीति से सोमवार को एक दुखद खबर सामने आई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन हो गया।
उज्जैन: मध्य प्रदेश की राजनीति से सोमवार को एक दुखद खबर सामने आई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और इंदौर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार जारी था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
पारस जैन का नाम मध्य प्रदेश की राजनीति के अनुभवी नेताओं में शामिल रहा। वे उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक चुने गए और लंबे समय तक जनता का प्रतिनिधित्व किया। अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने राज्य सरकार में कई अहम विभागों का दायित्व संभाला और संगठन के भीतर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उनके निधन की खबर सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया और इसे प्रदेश की राजनीति के लिए बड़ी क्षति बताया।
पारस जैन के निधन से उज्जैन सहित पूरे मध्य प्रदेश में उनके समर्थकों के बीच गहरा दुख है।