BJP नेता का हार्ट अटैक से हुआ निधन, पूरे परिवार समेत पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर !

Edited By Vandana Khosla, Updated: 24 Jul, 2026 03:41 PM

bjp leader passes away due to a heart attack

MP desk: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। यहां एक भाजपा नेता का हार्ट अटैक से निधन हुआ है। बताया जा रहा है कि अचानक एसिडिटी और सीने में दर्द महसूस की गई। जिस पर अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान...

MP desk: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। यहां एक भाजपा नेता का हार्ट अटैक से निधन हुआ है। बताया जा रहा है कि अचानक एसिडिटी और सीने में दर्द महसूस की गई। जिस पर अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान ईसीजी कराते वक्त अचानक सांसें थम गईं। उनके अचानक निधन की खबर से पूरे परिवार समेत पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ी है।

जानकारी के अनुसार, गुरूवार देर शाम को भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक विजय चौधरी (42) का हार्ट अटैक से निधन हुआ है। भाजपा नेता होने के साथ-साथ विजय चौधरी खंडवा जिला कोर्ट के चर्चित क्रिमिनल लॉयर भी थे। वह जिले के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहते थे। सूत्रों के मुताबिक देर शाम विजय चौधरी को पहले एसिडिटी और सीने में हल्की दर्द महसूस हुई। वे खुद बाइक चलाकर नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन ईसीजी जांच के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

इस दुखद घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। विजय चौधरी की अचानक मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। वह घर के इकलौते बेटे थे। भाजपा नेता एवं नामी वकील विजय चौधरी अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और दो बच्चों को रोते-बिलखते छोड़ गए है। शुक्रवार शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!