BJP कार्यालय घेरने निकले थे...आपस में भिड़े कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता को पीट-पीटकर लहूलुहान किया; मचा बवाल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 24 Jul, 2026 12:30 PM

they had set out to lay siege to the bjp office

भोपालः मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता आपस में भिड़े है। बीच सड़क एक कार्यकर्ता की पिटाई का मामला सामने आया। आरोप है कि उसके साथ विधायक आरिफ मसूद के समर्थकों ने मारपीट की, जबकि...

भोपालः मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता आपस में भिड़े है। बीच सड़क एक कार्यकर्ता की पिटाई का मामला सामने आया। आरोप है कि उसके साथ विधायक आरिफ मसूद के समर्थकों ने मारपीट की, जबकि विधायक ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उनका इस घटना से कोई संबंध नहीं है।

दरअसल, दिल्ली में नीट पेपर लीक प्रकरण, छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई तथा कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। विधायक आरिफ मसूद और शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना के नेतृत्व में निकले मार्च को पुलिस ने पांच नंबर बस स्टॉप के पास बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इसी दौरान प्रदर्शन स्थल पर मौजूद एक युवक को कुछ लोगों ने दौड़ाकर पीट दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर युवक को भीड़ से बचाया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक की पिटाई कर रहे कुछ लोग उस पर जेब काटने का आरोप लगा रहे थे। घायल युवक माज कुरैशी ने आरोप लगाया कि वह कांग्रेस कार्यकर्ता है और विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से नाराज उनके समर्थकों ने उसके साथ मारपीट की। विधायक आरिफ मसूद ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान वह लगातार मीडिया और कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आंदोलन छात्रों के हित में है और उनकी एकमात्र मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा छात्रों को न्याय दिलाने की है। उन्होंने कहा कि इस मारपीट की घटना से उनका कोई लेना-देना नहीं है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं पर संसद में चर्चा तथा छात्रों के प्रदर्शन के दौरान दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!