Edited By Himansh sharma, Updated: 20 Jul, 2026 06:32 PM

मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्टाम्प शुल्क से जुड़े एक कथित घोटाले का मामला सामने आया है।
जबलपुर। (विवेक तिवारी): मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्टाम्प शुल्क से जुड़े एक कथित घोटाले का मामला सामने आया है। टोल प्लाजा पार्टनरशिप से जुड़े अनुबंधों में अनियमितता और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाते हुए एक शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी गई है।
शिकायतकर्ता अमित द्विवेदी का आरोप है कि टोल प्लाजा पार्टनरशिप के दस्तावेज तैयार करने के दौरान नियमों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में यूबी ऑनलाइन, उज्जवल पचौरी और एक बीजेपी नेता का भी उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने शिकायत को जांच के लिए संबंधित थाना प्रभारी के पास भेज दिया है। फिलहाल पुलिस दस्तावेजों और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।