दतिया में दिग्विजय सिंह का 'चल हट' बयान वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, BJP का पलटवार

Edited By meena, Updated: 13 Jul, 2026 02:42 PM

digvijaya singh s  chal hat  remark in datia goes viral

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के बाद हुई सभा में कांग्रेस ने पूरी ताकत दिखाई...

दतिया : दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के बाद हुई सभा में कांग्रेस ने पूरी ताकत दिखाई, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के एक बयान की हो रही है। पीतांबरा माई के दर्शन के बाद जब पत्रकारों ने चुनावी सवाल पूछा तो दिग्विजय सिंह ने कहा—"चल हट"...। कैमरे में कैद यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है और भाजपा ने इसे मुद्दा बना लिया है।

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद भैरव मंदिर के पास आमसभा हुई, जहां कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जीत का जोश भरने की कोशिश की।

सभा में वरिष्ठ नेता राजेंद्र भारती, पीसी शर्मा और अशोक सिंह भी पहुंचे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पहले पीतांबरा माई के मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और शांति की कामना की।

मंदिर से बाहर निकलते ही जब मीडिया ने उनसे चुनावी सवाल पूछे तो दिग्विजय सिंह ने कहा, "चल हट... राजनीति की बात छोड़ो, चंदा चोरी की बात करो। चंदा चोरों को बचाओ मत।" इसके बाद उन्होंने चंपत राय पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि सुप्रीम कोर्ट जो करेगा, करेगा, लेकिन वे अपनी लड़ाई लड़ते रहेंगे। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

दिग्विजय सिंह के वायरल वीडियो पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि पत्रकार सवाल पूछते हैं और जवाब देना नेताओं का दायित्व है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस दतिया में अपनी स्थिति कमजोर देख बौखला गई है, इसलिए उसके नेता इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

नामांकन के दिन कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन जरूर किया, लेकिन दिग्विजय सिंह का वायरल बयान चुनावी चर्चा का नया मुद्दा बन गया है। अब देखना होगा कि यह विवाद दतिया उपचुनाव की सियासत पर कितना असर डालता है और जनता किसके पक्ष में फैसला सुनाती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!