दतिया उपचुनाव में नया ट्विस्ट! BJP टिकट के लिए सामने आया एक और बड़ा दावेदार

Edited By Himansh sharma, Updated: 09 Jul, 2026 06:56 PM

mukesh mudotia stakes claim for bjp ticket

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी में टिकट की दौड़ तेज हो गई है।

दतिया। (नवल यादव): मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी में टिकट की दौड़ तेज हो गई है। संभावित प्रत्याशियों के नामों को लेकर चर्चाओं के बीच भाजपा के पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश मुड़ोतिया ने भी अपनी दावेदारी पेश कर दी है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व को पत्र भेजकर दतिया से टिकट देने का आग्रह किया है।

अपने पत्र में मुड़ोतिया ने स्वयं को भाजपा का चार दशक पुराना समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए संगठन में निभाई गई जिम्मेदारियों का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 से 2005 तक लगातार दो कार्यकाल तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और हरियाणा विधानसभा चुनावों में पार्टी ने उन्हें प्रवासी सह-प्रभारी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी थीं।

मुड़ोतिया ने पत्र में दतिया विधानसभा से स्थानीय कार्यकर्ता को टिकट दिए जाने की वकालत की है। उनका कहना है कि क्षेत्र की जनता और संगठन से लंबे समय से जुड़े कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के परिणामों का उल्लेख करते हुए पार्टी से पूर्व के अनुभवों से सीख लेकर निर्णय लेने का भी आग्रह किया है।

उन्होंने अपनी सामाजिक सक्रियता का भी जिक्र करते हुए बताया कि पिछले 16 वर्षों से श्रीराम कथा समिति के माध्यम से धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं। समिति द्वारा सामूहिक विवाह, मेधावी छात्र सम्मान, मातृ सम्मान, रक्षाबंधन उत्सव समेत कई सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो मुकेश मुड़ोतिया के नाम को लेकर संगठन के कुछ वरिष्ठ नेताओं का समर्थन भी मिलने की चर्चा है। हालांकि, भाजपा ने अभी तक दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। ऐसे में टिकट को लेकर पार्टी के भीतर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही हैं और सभी की निगाहें अब भाजपा हाईकमान के अंतिम फैसले पर टिकी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!