250 पदों की पदोन्नति पर मचा बवाल! सांसद ने CM मोहन को लिखा बड़ा पत्र, नियमों के उल्लंघन का लगाया आरोप

Edited By Himansh sharma, Updated: 18 Jul, 2026 04:30 PM

forest department promotion controversy

खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर वन विभाग में की गई पदोन्नतियों पर पुनर्विचार की मांग की है।

भोपाल/बड़वानी। खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर वन विभाग में की गई पदोन्नतियों पर पुनर्विचार की मांग की है। 17 जुलाई 2026 को भेजे गए पत्र में सांसद ने कहा है कि मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 के तहत पदोन्नति प्रक्रिया में निर्धारित प्रावधानों का पूर्ण पालन नहीं किया गया है।

सांसद ने पत्र में उल्लेख किया कि वन वृत्त (क्षेत्रीय) खंडवा द्वारा वनरक्षक से वनपाल पद पर पदोन्नति का आदेश जारी किया गया है, जिसमें 250 रिक्त पदों पर पदोन्नति की गई। उनका आरोप है कि इस प्रक्रिया में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण संबंधी प्रावधानों के अनुसार गणना नहीं की गई।

PunjabKesari

उन्होंने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 के उपनियम-11 के अनुसार पदोन्नति वरिष्ठता सह उपयुक्तता के आधार पर की जानी चाहिए, लेकिन जारी आदेश में इस प्रावधान का पालन नहीं किया गया। साथ ही पूर्व में कार्यवाहक वनपाल के रूप में कार्य कर चुके वनरक्षकों को भी पदोन्नति प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया, जिसे उन्होंने अन्यायपूर्ण बताया है।

सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वन वृत्त (क्षेत्रीय) खंडवा द्वारा जारी पदोन्नति आदेश की पुनः समीक्षा कराई जाए तथा नियमों के अनुरूप संशोधित आदेश जारी करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं, ताकि सभी पात्र कर्मचारियों को न्याय मिल सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!