कांग्रेस छोड़ चुके राकेश यादव ने राहुल गांधी को लिखा खुला पत्र! जीतू और हरीश चौधरी पर लगाए गंभीर आरोप, मच सकता है बवाल

Edited By meena, Updated: 05 Jul, 2026 02:46 PM

rakesh singh writes to rahul gandhi levels serious allegations against jitu pat

इंदौर में कांग्रेस छोड़ चुके पूर्व नेता राकेश यादव ने राहुल गांधी पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। इस्तीफे के बाद राकेश यादव ने राहुल गांधी को एक खुला...

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर में कांग्रेस छोड़ चुके पूर्व नेता राकेश यादव ने राहुल गांधी पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। इस्तीफे के बाद राकेश यादव ने राहुल गांधी को एक खुला पत्र लिखते हुए पार्टी की कार्यशैली, नेतृत्व और पिछले कई वर्षों की राजनीति पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तथ्यों के बिना आरोप लगाने, हार की राजनीति करने और अंधभक्ति की संस्कृति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।

PunjabKesari

पूर्व कांग्रेस नेता राकेश यादव ने राहुल गांधी को लिखे पत्र में कहा कि साल 2013 से 2026 तक केंद्र सरकार पर लगाए गए कई बड़े आरोप कभी साबित नहीं हो सके। उन्होंने नोटबंदी, जीएसटी और राफेल जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए दावा किया कि कांग्रेस अपने आरोपों के समर्थन में ठोस तथ्य पेश नहीं कर पाई। राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट तक जाने के बावजूद आरोप सिद्ध नहीं हुए। राकेश यादव ने एमएसपी और जातीय जनगणना जैसे मुद्दों पर भी कांग्रेस की रणनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रभारी हरीश चौधरी और विधायक चिंटू चौकसे को "डुप्लीकेट नेता" बताते हुए कहा कि पार्टी में वास्तविक नेतृत्व खत्म हो चुका है। पत्र में उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठे आरोपों की राजनीति कर रही है और इसी कारण 500 करोड़ रुपये के मानहानि दावे जैसी स्थिति भी बनी। राकेश यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को अब एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एनजीओ बनाकर रख दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपनी जीत की परिभाषा भूल चुकी है और उनके इस्तीफे के बाद भी मुद्दों पर जवाब देने के बजाय अपनी साख बचाने में लगी है। राकेश यादव ने राहुल गांधी पर अंधभक्ति को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब उन्हें भाजपा के लोग अंधभक्त नहीं बल्कि देशभक्त लगने लगे हैं। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई सियासी बहस शुरू हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!