दतिया में जीत की ओर बढ़ती कांग्रेस, कार्यालय में जश्न का माहौल, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई

Edited By meena, Updated: 03 Aug, 2026 01:31 PM

congress moves towards victory in datia celebratory atmosphere in the office

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा में उपचुनाव के आधे से ज्यादा राउंड की गिणती पूरी हो चुकी है। सात राउंड की काउंटिंग तक...

दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा में उपचुनाव के आधे से ज्यादा राउंड की गिणती पूरी हो चुकी है। सात राउंड की काउंटिंग तक कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने अच्छी बढ़त बना ली है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 3295 वोटों से आगे चल रहे हैं। लीड के बाद कांग्रेस में जश्न का मौहाल शुरु हो चुका है। कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी मुकेश नायक को कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी है।

बता दें कि दतिया उपचुनाव की मतगणना सोमवार सुबह से चल रही है। पहले और दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष आगे चले। वहीं तीसरे राउंड में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। यहां कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 77 वोटों से बढ़त बनाई जो धीरे धीरे पांचवें और छठे राउंड में 1786 वोटों के आंकड़े का साथ सामने आई। वहीं सांतवे राउंड में कांग्रेस ने 2000 वोटों के साथ अच्छी बढ़त बनाई। सातवें राउंड के बाद कुल 3295 वोटों के साथ बढ़त बनाई। मतगणना के 15 राउंड होने हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!