सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, नई कीमतें आज से लागू, जानें कितने में मिलेगा
Edited By meena, Updated: 01 Aug, 2026 08:10 PM

1 अगस्त यानी आज से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी...
भोपाल : 1 अगस्त यानी आज से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 से 202 रुपए तक की कटौती की है। इससे पहले 1 जुलाई को 183.50 रुपए की कमी की थी। इस तरह दोनों कटौतियों को मिलाकर 31 दिनों में सिलेंडर 385 रुपए सस्ता हो चुका है। बता दें कि ईरान अमेरिका तनाव के बीच 1 मई को कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 993 रुपए तक की बड़ी बढ़ोतरी की थी, जिससे होटल, रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस की लागत में अचानक इजाफा हुआ था।
मध्य प्रदेश व्यापारियों के संगठन ने कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस साल की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय कारणों से कमर्शियल LPG की कीमतों में भारी वृद्धि हुई थी, जिससे होटल, रेस्तरां, ढाबे, मिठाई की दुकानें, बेकरी, कैटरिंग व्यवसाय और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की परिचालन लागत बढ़ गई थी।
शर्मा के अनुसार, महीने में लगभग 40 कमर्शियल LPG सिलेंडर का उपयोग करने वाले मध्यम आकार के होटल या रेस्तरां को लगभग 8,000-8,400 रुपये की बचत होगी, जबकि लगभग 100 सिलेंडर की खपत करने वाले बड़े प्रतिष्ठान हर महीने 20,000-21,000 रुपये बचा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि कीमतों में नई कटौती से विभिन्न व्यवसायों की कार्यशील पूंजी (वर्किंग कैपिटल) पर दबाव कम होगा, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में परिचालन लागत कम होगी और छोटे व्यापारियों की प्रतिस्पर्धात्मकता मजबूत होगी। शर्मा ने उम्मीद जताई कि वैश्विक ऊर्जा बाजारों में स्थिरता से कमर्शियल LPG की कीमतों में और कटौती होगी, जिससे व्यवसायों और उपभोक्ताओं दोनों को लाभ होगा।
Related Story

MP BJP में बड़ा ऐलान! 8 नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी, जारी हुई सूची

BJP संगठन में बड़ा अपडेट, हेमंत खंडेलवाल ने जारी की नई सूची, इस नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी

राज्य में IAS अधिकारियों की नई पोस्टिंग, सरकार ने किए आदेश जारी, इनको मिली अहम जिम्मेदारी

वीबी-जी राम जी मिशन से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6,855 करोड़ रुपए से आधारभूत सुविधाओं का होगा...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! इन अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! इन अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

कई नेताओं का इंतजार खत्म! MP में BJP ने अचानक जारी की नई नियुक्ति सूची

ढाई साल की ऐतिहासिक उपलब्धियां: श्रमिक कल्याण और सशक्तिकरण में छत्तीसगढ़ की नई पहचान

प्रदेश में आदिवासी कांग्रेस की नई टीम का ऐलान, देखें किन चेहरों को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस का बड़ा फैसला! टिकट चाहिए तो पहले मानने होंगे ये नए नियम, दावेदारों के लिए जारी हुई नई...