Edited By Vandana Khosla, Updated: 28 Jul, 2026 12:51 PM

भोपाल : मध्यप्रदेश के भोपाल में पुलिस विभाग में फेरबदल की सूचना मिली है। यहां 5 अलग-अलग थानों को नए टीआई मिले है। वहीं, दो थाना प्रभारियों को पुलिस लाइन अटैच किया गया है। पुलिस थानों मे कसावट लाने के लिए ये फेरबदल किया गया है। इसके लिए एसपी देहात...
भोपाल : मध्यप्रदेश के भोपाल में पुलिस विभाग में फेरबदल की सूचना मिली है। यहां 5 अलग-अलग थानों को नए टीआई मिले है। वहीं, दो थाना प्रभारियों को पुलिस लाइन अटैच किया गया है। पुलिस थानों मे कसावट लाने के लिए ये फेरबदल किया गया है। इसके लिए एसपी देहात पंकज कुमार पांडे ने आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए हैं।
इन्हें मिली नई जिम्मेदारीः
- पुलिस निरीक्षक रामबाबू चौधरी को सूखीसेवनिया से बैरसिया थाना प्रभारी बनाया गया है।
- निरीक्षक शहवाज खान को नजीराबाद की नई जिम्मेदारी मिली है।
- निरीक्षक नरेन्द्र कुलस्ते को रक्षित केंद्र से बिलखिरिया थाना प्रभारी बनाया गया है।
- बैरसिया थाना प्रभारी वीरेन्द्र सेन को पुलिस लाइन भेजा गया है।
- बिलखिरिया थाना प्रभारी उमेश कुमार चौहान को भी पुलिस लाइन अटैच किया गया है।
- उपनिरीक्षक अरुण शर्मा को पुलिस लाइन केंद्र से सूखीसेवनिया थाना प्रभारी बनाया गया है।