पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! टीआई समेत कई अधिकारियों का तबादला, SP ने किया आदेश जारी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 Jul, 2026 05:37 PM

major reshuffle in the police department several officers

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां महासमुंद पुलिस विभाग में कई निरीक्षकों और प्रशिक्षु उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक (SP) ने आदेश जारी किया है।

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां महासमुंद पुलिस विभाग में कई निरीक्षकों और प्रशिक्षु उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक (SP) ने आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के मुताबिक, 10 निरीक्षकों और 4 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों (SI) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। नई पदस्थापनाओं के तहत कई थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और रक्षित केंद्र में पदस्थ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए यह फेरबदल किया गया है।  

इन अधिकारियों का हुआ तबादला
निरीक्षक नितेश सिंह ठाकुर को थाना प्रभारी सरायपाली से थाना पटेवा भेजा गया है।
निरीक्षक आकाश मसीह को रक्षित केंद्र से चौकी प्रभारी भंवरपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
निरीक्षक रितेश कुमार यादव को रक्षित केंद्र से थाना सरायपाली पदस्थ किया गया है।
निरीक्षक ओमकार सिंह दीवान को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी तेंदूकोना बनाया गया है।
निरीक्षक प्रहलाद साहू को रक्षित केंद्र महासमुंद से थाना बागबाहरा भेजा गया है।
निरीक्षक उमेश कुमार वर्मा को थाना पटेवा से रक्षित केंद्र महासमुंद स्थित एसडीओपी कार्यालय में पदस्थ किया गया है।
निरीक्षक नरेंद्र कुमार राठौर को रक्षित केंद्र महासमुंद से एसडीओपी कार्यालय पिथौरा भेजा गया है।
निरीक्षक शैलेंद्र कुमार नाग को थाना प्रभारी बलौदा से रक्षित केंद्र महासमुंद एवं एसडीओपी कार्यालय बागबाहरा में पदस्थ किया गया है।
निरीक्षक राणा सिंह ठाकुर को चौकी प्रभारी भंवरपुर से रक्षित केंद्र महासमुंद स्थित एसडीओपी कार्यालय भेजा गया है।
निरीक्षक चाण्क्य नाग को रक्षित केंद्र महासमुंद से जीविशा महासमुंद में नई जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा कई प्रशिक्षु उप निरीक्षकों का तबादला भी हुआ है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!