Edited By Desh Raj, Updated: 16 Jul, 2026 11:29 PM

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जयंत वैष्णव मुख्यमंत्री सुरक्षा के नए एसपी बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने मुख्यमंत्री सुरक्षा व्यवस्था में ये अहम प्रशासनिक बदलाव किया है।
(रायपुर): छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जयंत वैष्णव मुख्यमंत्री सुरक्षा के नए एसपी बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने मुख्यमंत्री सुरक्षा व्यवस्था में ये अहम प्रशासनिक बदलाव किया है। जो आदेश जारी हुआ है उसके अनुसार, पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ जयंत वैष्णव को आगामी आदेश तक मुख्यमंत्री सुरक्षा का पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है। पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम की ओर से नया आदेश जारी किया गया है।
आपको बता दें कि पहले मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी हरीश राठौर के पास थी। 10 जुलाई को जारी आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश में उन्हें कोरिया जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया था। उनके स्थानांतरण के बाद पद रिक्त हो गया था, जिसके चलते अब जयंत वैष्णव को मुख्यमंत्री सुरक्षा के नए एसपी का कार्यभार सौंपा गया है।