Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Jul, 2026 10:35 AM

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में बड़ा फेरबदल किया गया है। CEO, अपर कलेक्टर, SDM और तहसीलदारों को इधर-उधर किया गया है। सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है। कलेक्टर...
CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में बड़ा फेरबदल किया गया है। CEO, अपर कलेक्टर, SDM और तहसीलदारों को इधर-उधर किया गया है। सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा इसके लिए आदेश जारी किया है। प्रशासनिक कामकाज में कसावट लाने के लिहाज से जिला प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है।
इन अधिकारियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारियां
CEO जिला पंचायत मुकेश रावटे को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अपर कलेक्टर एवं एडीएम दिलेराम डाहिरे को जिले की कानून व्यवस्था का कार्यभार सौंपा गया है।
संयुक्त कलेक्टर निकिता मरकाम को अनुविभागीय अधिकारी एवं SDM मरवाही की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डिप्टी कलेक्टर अमित बेक को SDM पेण्ड्रारोड नियुक्त किया गया है।
डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा पाण्डेय को मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना समेत कई विभागों की कमान सौंपी गई है।
डिप्टी कलेक्टर विक्रांत कुमार अंचल को उपजिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
डिप्टी कलेक्टर देवेन्द्र कुमार सिरमौर को भू-अभिलेख, डायवर्सन, भू-अर्जन, पासपोर्ट, परीक्षा शाखा, भूइयां कार्यक्रम, डिजिटल सर्वे और पुरातत्व व पर्यटन विभाग का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
तीन तहसीलदार इधर से उधर
शेषनारायण जायसवाल को तहसील कार्यालय पेण्ड्रा का तहसीलदार बनाया गया है।
प्रीति शर्मा को तहसील कार्यालय गौरेला की कमान सौंपी गई है।
अविनाश कुजुर को तहसील कार्यालय मरवाही का नया तहसीलदार नियुक्त किया गया है।
चार नायब तहसीलदार इधर से उधर
उमेश कुमार चौहान को तहसील कार्यालय पेण्ड्रारोड भेजा गया है।
रमेश कुमार कमार मरवाही में अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अब उप तहसील निमधा का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
अंजली मिश्रा को तहसील कार्यालय सकोला का प्रभारी तहसीलदार बनाया गया है।
दशोदा आर्मी को भू-अभिलेख शाखा के साथ-साथ प्रभारी नायब तहसीलदार सकोला की जिम्मेदारी मिली