राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कई IPS अधिकारियों, एसपी समेत अफसरों की तबादला सूची जारी, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Jul, 2026 09:40 AM

major administrative reshuffle in the state transfer list released for several

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 24 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश के तहत एक पुलिस महानिरीक्षक (आईजी)...

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 24 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश के तहत एक पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रेंज, कई पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी), सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) तथा 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) की नई पदस्थापना की गई है।

PunjabKesari

आदेश के अनुसार नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक अजय कुमार यादव को राजनांदगांव रेंज का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, राजनांदगांव रेंज के आईजी बालाजी राव सोमावर को पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर पदस्थ किया गया है। बस्तर रेंज के आईजी प्रशांत कुमार अग्रवाल को भी पुलिस मुख्यालय में नयी जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादला आदेश में चार डीआईजी स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण के साथ रायपुर नगरीय पुलिस के तीन पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) को बस्तर क्षेत्र में नई जिम्मेदारी दी गई है। रॉबिन्सन गुरिया को गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक पद से स्थानांतरित कर रायपुर नगरीय में पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) बनाया गया है।

PunjabKesari

राज्य सरकार ने 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों में भी बदलाव किया है। आदेश के अनुसार चंद्रमोहन सिंह को दंतेवाड़ा, हरीश राठौर को कोरिया, भावना पांडेय को धमतरी, राय गौरव रामप्रवेश को बलौदाबाजार-भाटापारा, उमेश प्रसाद गुप्ता को बीजापुर, मयंक गुर्जर को सुकमा, संदीप कुमार पटेल को नारायणपुर, चव्हाण किरण गंगाराम को बालोद, योगेश कुमार पटेल को सूरजपुर, जितेंद्र कुमार यादव को कबीरधाम तथा सुनील शर्मा को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

PunjabKesari

सरकार के इस निर्णय को लंबे समय बाद पुलिस प्रशासन में किए गए बड़े फेरबदल के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों का यह स्थानांतरण कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने की द्दष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!