MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कई अधिकारियों का अचानक हुआ तबादला, आदेश जारी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 15 Jul, 2026 03:54 PM

major administrative reshuffle in mp several officials

भोपाल: मध्यप्रदेश में से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां राज्य शासन ने पुलिस विभाग में कई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों यानि एएसपी/एसपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। करीब 12 अधिकारियों को इधर-उधर किया है। पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को और...

भोपाल: मध्यप्रदेश में से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां राज्य शासन ने पुलिस विभाग में कई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों यानि एएसपी/एसपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। करीब 12 अधिकारियों को इधर-उधर किया है। पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए यह एक बड़ा कदम फैसला लिया गया है। इसके लिए गृह विभाग ने आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के मुताबिक राज्य के 12 एएसपी एवं एसपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इन में से कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जबकि कई अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया गया हैं। दरअसल, विशेष शाखा उज्जैन में जोनल पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ आकाश भूरिया को अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला उज्जैन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

  • भोपाल रामदास प्रजापति को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी बनाया गया है।
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सीहोर के पद पर तैनात किया गया है।
  • एएसपी भावना मरावी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला रीवा बनाया गया है।
  • उप सेनानी मोनिका तिवारी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला विदिशा की जिम्मेदारी दी गई है।
  • एएसपी हेमंत चौहान को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीएस इंदौर भेजा गया है।
  • उप सेनानी मुकेश वैश्य को पुलिस अधीक्षक पीटीएस रीवा नियुक्त किया गया है।
  • डॉ. संजीव कुमार उडके को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस महानिदेशक कार्यालय जबलपुर में पदस्थ किया गया है।
  • उप सेनानी आशुतोष मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर की कमान सौंपी गई है।
  • संजीव मुले का तबादला सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस महानिरीक्षक इंदौर देहात में किया है।

    PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!