जिंदगी भर की कमाई इज्जत एक दिन में नीलाम, रिटायरमेंट से एक दिन पहले एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार

Edited By meena, Updated: 30 Jul, 2026 04:41 PM

executive engineer arrested for taking a bribe a day before retirement

ग्वालियर नगर निगम के कार्यपालन यंत्री सुशील कटारे को लोकायुक्त ने 6000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। ठेकेदार सचिन पचौरी ने जनकार्य विभाग के अंतर्गत...

ग्वालियर (अंकुर जैन) : ग्वालियर नगर निगम के कार्यपालन यंत्री सुशील कटारे को लोकायुक्त ने 6000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। ठेकेदार सचिन पचौरी ने जनकार्य विभाग के अंतर्गत 36 लाख रुपए का कार्य कंप्लीट होने के बाद बिल जमा किया था जिसे पास करने की एवज में रिश्वत के रूप में निगम के ई ई सुशील कटारे द्वारा 36000 रुपए की डिमांड की गई थी। सचिन पचौरी ने एक दिन पहले उन्हें 30000 रुपए दे दिए थे और बाकी 6000 आज सुबह देना तय किया गया था। लोकायुक्त के पुलिस अधीक्षक (SP) निरंजन शर्मा ने बताया कि आरोपी सुशील कटारे (62) 31 जुलाई को रिटायर होने वाले थे।

लोकायुक्त एसपी निरंजन शर्मा के मुताबिक जैसे ही सुशील कटारे ने अपने हाथ में पैसे लिए लोकायुक्त की टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। नगर निगम के अंदर लोकायुक्त की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।

SP शर्मा ने बताया कि नगर निगम कार्यालय में एक जाल बिछाया गया था। अधिकारी ने कहा, "जैसे ही कॉन्ट्रैक्टर ने बाकी बचे 6,000 रुपये एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को दिए, हमारी टीम ने उन्हें पकड़ लिया।" उन्होंने बताया कि कटारे के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

आपको बता दें की नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी लगातार भ्रष्टाचार में शामिल रहे हैं लेकिन कार्यवाही चंद लोगों पर ही हो पाती है अब देखना यह है कि सुशील कटारे के पीछे कौन है जो इस रिश्वत में बराबर का भागीदार है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!