Edited By Vandana Khosla, Updated: 23 Jul, 2026 05:14 PM

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां जिले के कोड़ेनार थाना में पदस्थ एक महिला आरक्षक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि कोर्ट के आदेश...
CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां जिले के कोड़ेनार थाना में पदस्थ एक महिला आरक्षक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि कोर्ट के आदेश के बाद घूस मांगी थी।
दरअसल, यहां एक सड़क दुर्घटना मामले में कोड़ेनार पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त किया था। मामले में कोर्ट ने आदेश दिया था कि ट्रैक्टर के मालिक बंगालु यादव को उसका वाहन सौंप दिया जाए। आरोप है कि महिला आरक्षक ने ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग की गई। लेकिन, ट्रैक्टर का मालिक उन्हें रिश्वत नहीं देना चाहता था। इसीलिए मामले की शिकायत सीधा एंटी करप्शन ब्यूरो को की गई।
शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB ने जाल बिछाया और जैसे ही महिला आरक्षक तिलेश्वरी साहू ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल ACB की टीम आरोपी महिला आरक्षक तिलेश्वरी साहू से पूछताछ कर रही है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई जारी है।