महज 5 हजार में बेचा ईमान, रिश्वत लेते पकड़ी गई नगर निगम की वार्ड प्रभारी, कैमरा देखते ही हाथों से छिपाया मुंह

Edited By meena, Updated: 23 Jul, 2026 05:22 PM

municipal corporation ward in charge caught accepting a bribe of 5 000

इंदौर लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम की वार्ड प्रभारी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है...

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम की वार्ड प्रभारी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला अधिकारी पर संबल योजना के तहत मिलने वाली राशि जारी कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। मामले में एक अन्य वार्ड प्रभारी सहायक को भी आरोपी बनाया गया है। लोकायुक्त अधिकारियों के मुताबिक, शिकायत के सत्यापन के बाद यह ट्रैप कार्रवाई की गई।

PunjabKesari

लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता आशीष चौधरी के पिता की वर्ष 2025 में मृत्यु हुई थी। इसके बाद संबल योजना के तहत मिलने वाली दो लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत कराने के एवज में नगर निगम जोन क्रमांक 13 की वार्ड प्रभारी संध्या पथरोड और वार्ड प्रभारी सहायक हरभजन सिंह सलूजा पर रिश्वत मांगने का आरोप है। शुरुआत में दो लाख रुपये की राशि के दस प्रतिशत के हिसाब से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।

PunjabKesari

बाद में 15 हजार रुपये में सौदा तय हुआ और पांच-पांच हजार रुपये की तीन किस्तों में रिश्वत देना तय हुआ। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने आज दीदी गार्डन और बावन कोठी के पीछे पानी की टंकी के पास ट्रैप कार्रवाई की। पहली किस्त के पांच हजार रुपये लेते हुए संध्या पथरोड को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!