नौकरी दिलाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते MPW कर्मचारी अरेस्ट, पीड़ित बोला- पहले 5 लाख खा चुका है,नौकरी नहीं दी

Edited By Desh Raj, Updated: 31 Jul, 2026 02:44 PM

mpw employee arrested for accepting a 10 000 bribe

मध्य प्रदेश मे बेइमानी और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। अब टीमकगढ़ में बड़ी कार्रवाई हुई है। लोकायुक्त टीम ने स्वास्थ्य विभाग के MPW देशराज घोष  को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

टीकमगढ़ (उवैश खान): मध्य प्रदेश मे बेइमानी और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। अब टीमकगढ़ में बड़ी कार्रवाई हुई है। लोकायुक्त टीम ने स्वास्थ्य विभाग के MPW देशराज घोष  को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

PunjabKesari

कार्रवाई दो शिकायतकर्ताओं की शिकायत पर की गई। लोकायुक्त अधिकारी कमल सिंह ने बताया कि शिकायत का सत्यापन करने के बाद ट्रैप कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ताओं ने यह भी दावा किया है कि आरोपी ने पूर्व में किस्तों में करीब 5 लाख रुपये की रिश्वत ली थी, जिसका पैसे देने का वीडियो भी उनके पास है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसे नौकरी देने की एवज में पैसे मांगे थे। पैसे लेने के बाद न तो नौकरी लगवाई औऱ न ही पैसे वापिस किए। इसके बाद आऱोपी ने 10 हजार और मांगे। शिकायतकर्ता का कहना है कि तंग आकर उन्होंने 28 जुलाई को आवेदन दिया और शिकायत की । आऱोप लगाया गया है कि इससे पहले घोष 5 लाख रुपये ले चुका है। स्वास्थय विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर उसके साथ ठगी की गई है।

वहीं इस संबंध में लोकायुक्त का कहना है कि यदि वीडियो और अन्य साक्ष्य उपलब्ध कराए जाते हैं, तो उनकी जांच कर आवश्यक होने पर प्रकरण में शामिल किया जाएगा। फिलहाल लोकायुक्त द्वारा आरोपी के खिलाफ ट्रैप मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!