Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Jul, 2026 04:45 PM

MP desk: मध्यप्रदेश के सिंगरौली में लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां बरगवां रेंज में वन विभाग के एक कर्मचारी को 2000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया हैं। आरोप है कि किसी काम के एवज में घूस मांगी थी। मामले में कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त टीम...
MP desk: मध्यप्रदेश के सिंगरौली में लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां बरगवां रेंज में वन विभाग के एक कर्मचारी को 2000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया हैं। आरोप है कि किसी काम के एवज में घूस मांगी थी। मामले में कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त टीम ने ओबरी जंगल चौकी के बीट गार्ड अखिलेश शुक्ला को ₹2,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जिले के बरगवां रेंज में से सामने आया है। यहां ओबरी बीट के गार्ड अखिलेश शुक्ला को 2000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया हैं। बताया गया कि कर्मचारी ने क्षेत्र के ही एक ग्रामीण रामलोचन प्रजापति से किसी काम के एवज में रिश्वत की मांग की थी। लेकिन, वह उन्हें रिश्वत नहीं देना चाहता था। इसी लिए सीधा शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाया।
जैसे ही पीड़ित रामलोचन प्रजापति ने बीट गार्ड अखिलेश शुक्ला को 2,000 रुपए की रिश्वत की रकम दी गई। पहले से घात लगाकर बैठी लोकायुक्त की टीम ने उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। टीम आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।