20 हजार रुपये की रिश्वत लेते सरपंच दंपती गिरफ्तार, योजना की भुगतान राशि के एवज में मांगी थी घूस; लोकायुक्त का बड़ा एक्शन

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Jul, 2026 11:42 AM

sarpanch couple arrested for accepting a bribe of 20 000 bribe demanded in

शिवपुरीः मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग में लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर की टीम ने एक महिला सरपंच और उसके पति को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त सूत्रों के अनुसार ग्राम पंचायत जंगीपुरा की सरपंच केशवती...

शिवपुरीः मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग में लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर की टीम ने एक महिला सरपंच और उसके पति को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त सूत्रों के अनुसार ग्राम पंचायत जंगीपुरा की सरपंच केशवती और उसके पति खेमचंद कोली ने कपिलधारा योजना के तहत कुएं की राशि के भुगतान के एवज में फरियादी राहुल से 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत मिलने पर लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर ने मामले का सत्यापन कराया और कार्रवाई की योजना बनाई। आज निर्धारित योजना के तहत फरियादी जब सरपंच के निवास पर 20 हजार रुपये की रिश्वत की राशि देने पहुंचा, तभी पहले से मौजूद लोकायुक्त पुलिस की टीम ने महिला सरपंच और उसके पति को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!