लोकायुक्त का बड़ा एक्शन,नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक और निरीक्षक को दबोचा, 1 लाख रिश्वत लेते अरेस्ट

Edited By Desh Raj, Updated: 02 Jul, 2026 06:51 PM

inspector department of legal metrology arrested while accepting a bribe

लोकायुक्त पुलिस भोपाल ने गुरुवार को बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए नापतौल विभाग से जुड़े एक सेवानिवृत्त निरीक्षक को 1 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले में प्रभारी उप नियंत्रक एवं निरीक्षक नसीमुद्दीन पर 4 लाख रुपये की...

भोपाल( इजहार खान ):लोकायुक्त पुलिस भोपाल ने गुरुवार को बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए नापतौल विभाग से जुड़े एक सेवानिवृत्त निरीक्षक को 1 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले में प्रभारी उप नियंत्रक एवं निरीक्षक नसीमुद्दीन पर 4 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। लोकायुक्त ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार, एमपी नगर जोन-2 स्थित बीपी भोपाल सिटी पेट्रोल पंप के संचालक अमित सिंह बघेल ने 24 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सुनील कुमार पाटीदार से शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया था कि नापतौल विभाग द्वारा पेट्रोल पंप की मशीनों की जांच के दौरान तीन नोजल बंद कर दिए गए और एक प्रकरण दर्ज किया गया।शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त प्रकरण के निराकरण और स्टैंपिंग की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए प्रभारी उप नियंत्रक एवं निरीक्षक नसीमुद्दीन ने 4 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप की योजना बनाई।

गुरुवार, 2 जुलाई को लोकायुक्त टीम ने एमपी नगर स्थित बोर्ड ऑफिस चौराहे के पास इंडियन कॉफी हाउस के सामने कार्रवाई करते हुए नापतौल विभाग के सेवानिवृत्त निरीक्षक हरिप्रसाद पटेल को 1 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। लोकायुक्त के मुताबिक, हरिप्रसाद पटेल प्रभारी उप नियंत्रक नसीमुद्दीन के कहने पर रिश्वत की रकम लेने पहुंचे थे। यह एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इस एक्शन के बाद हड़कंप है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!