1, 2, 3, 4 और 5 जुलाई तक मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी, कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक का अलर्ट; रहें सावधान

Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 Jun, 2026 06:03 PM

major forecast by the meteorological department for july 1 5 heavy rain and

रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई। इसके चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, प्रदेश में अच्छी वर्षा नहीं होने पर किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान की खेती पर निर्भर किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच...

रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई। इसके चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, प्रदेश में अच्छी वर्षा नहीं होने पर किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान की खेती पर निर्भर किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। राज्य में 30 जून को मानसून की सक्रियता शुरू होगी। इसके बाद अगले 5 दिन तक कई जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में 1, 2, 3, 4 और 5 जुलाई तक मौसम की बड़ी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान राजनांदगांव जिले के मौसम को लेकर विशेष तौर पर पूर्वानुमान जारी किया है। जिले के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। ऐसे में धान की रोपाई में तेजी आएगी और खरीफ सीजन को नई गति मिलेगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, प्रशांत महासागर में बने अल नीनो के प्रभाव से मानसून की सक्रियता प्रभावित हुई है, लेकिन जुलाई के पहले सप्ताह से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

राजधानी के मौसम की बात करें तो आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते है। विभाग के मुताबिक, रायपुर में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। रविवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में मौसम में बदलाव दिखाई दिया। इस दौरान सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!