मध्यप्रदेश में 24 घंटे भारी! सभी 55 जिलों में बारिश की बड़ी चेतावनी, 6 में रेड अलर्ट; रहें सावधान

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Jul, 2026 10:39 AM

critical 24 hours ahead for madhya pradesh major

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सोमवार को राज्य के सभी 55 जिलों में बारिश की बड़ी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 6 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट किया है। गरज-चमक के...

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सोमवार को राज्य के सभी 55 जिलों में बारिश की बड़ी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 6 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट किया है। गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

PunjabKesari

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को राज्य के 6 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जिसमें उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट शामिल है। इसके अलावा, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी समेत कई जिलों में  बारिश की संभावना है।

PunjabKesari

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में 28 से 30 जुलाई के बीच मानसून फिर से सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लोगों और किसानों को सतर्क रहने तथा मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है। राज्य में खराब मौसम के बीच अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है। खुले मौदानों, इमारतों, पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष तौर पर ध्यान रहना होगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!