MP के इस सांसद को गृह मंत्रालय में मिली अहम जिम्मेदारी, राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर देंगे योगदान

Edited By meena, Updated: 27 Jul, 2026 04:17 PM

tarun chugh included in the home ministry s special committee

मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद तरुण चुग को मंत्रालय में अहम जिम्मेदारी मिली है। तरुण चुग को राज्यसभा की सबसे महत्वपूर्ण विभाग-संबंधित संसदीय स्थायी समितियों में से एक गृह मंत्रालय संबंधी संसदीय...

भोपाल: मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद तरुण चुग को मंत्रालय में अहम जिम्मेदारी मिली है। तरुण चुग को राज्यसभा की सबसे महत्वपूर्ण विभाग-संबंधित संसदीय स्थायी समितियों में से एक गृह मंत्रालय संबंधी संसदीय स्थायी समिति (Standing Committee on Home Affairs) का सदस्य मनोनीत किया गया है।

मध्य प्रदेश से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद व सीमा क्षेत्र अमृतसर (पंजाब) से आने वाले और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख जैसे संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में लंबे समय तक संगठनात्मक कार्य करने वाले तरुण चुग का इस समिति में मनोनयन विशेष महत्व रखता है। राष्ट्रीय सुरक्षा, सीमा प्रबंधन और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर उनके अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी अहम मानी जा रही है।

तरुण चुग लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। वे तीन पीढ़ियों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े परिवार से आते हैं और वर्तमान में पंजाब भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में संगठन के साथ-साथ कई राज्यों के संगठनात्मक कार्यों की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

गृह मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति में उनके शामिल होने से आंतरिक सुरक्षा, पुलिस सुधार, सीमा प्रबंधन और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर नीति-निर्माण की प्रक्रिया में उनके अनुभव का लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!