दतिया हार के बाद एक्शन की तैयारी, भोपाल में हाई लेवल बैठक, भीतरघातियों के सबूत लेकर पहुंचे आशुतोष तिवारी

Edited By meena, Updated: 04 Aug, 2026 03:14 PM

preparations for action after datia defeat high level meeting in bhopal

दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भाजपा एक्शन मोड में आ गई है। हार के मंथन को लेकर आज मुख्यमंत्री आवास...

भोपाल (इजहार खान): दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भाजपा एक्शन मोड में आ गई है। हार के मंथन को लेकर आज मुख्यमंत्री आवास पर बैठक का आयोजन किया गया है। इसमें सरकार और संगठन के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं। बैठक में दतिया से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी सीएम हाउस पहुंचे है। जहां वे सत्ता और संगठन के भीतरघात को लेकर बड़े खुलासे करेंगे।

सूत्रों की मानें तो आशुतोष के पास शिकायतों में ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है। बैठक में मंथन के बाद दतिया भाजपा जिला अध्यक्ष समेत नगर पालिका के पार्षदों की भूमिका को लेकर भी चर्चा हो सकती है। बैठक के बाद संगठन स्तर पर कार्रवाई की संभावना भी जताई जा रही है। चर्चा है कि दतिया बीजेपी कार्यकारिणी को भंग किया जा सकता है। संगठन में बड़े फेरबदल के भी संकेत मिल रहे हैं।

इस हाई लेवल बैठक में दतिया प्रभारी एवं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, दिलीप जायसवाल, धर्मेंद्र लोधी, तुलसी सिलावट, मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, राकेश शुक्ला और नरेंद्र शिवाजी पटेल मौजूद हैं। इसके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और विधानसभा उपचुनाव सांसद प्रभारी भारत सिंह कुशवाहा मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!