दतिया फतेह के लिए भगवा पार्टी का नया दांव, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने आशुतोष तिवारी के लिए इस समाज से मांगा समर्थन

Edited By Desh Raj, Updated: 27 Jul, 2026 09:31 PM

bjp seeks support from the rawat community

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के दौरान सोमवार को रावत समाज के लोगों की बैठकों में संबोधित किया।  संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में समर्थन की अपील की।

(दतिया):भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के दौरान सोमवार को रावत समाज के लोगों की बैठकों में संबोधित किया।  संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में समर्थन की अपील की। खण्डेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी समाजों को साथ लेकर विकास और विश्वास की राजनीति करती है तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति के विकास और सम्मान के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकारों ने बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग सहित सभी वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया है। उनके अनुसार देश और प्रदेश में दिखाई दे रहा विकास भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है।

खण्डेलवाल ने कहा कि दतिया विधानसभा उपचुनाव केवल विधायक चुनने का चुनाव नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास, सुशासन और जनसेवा की निरंतरता बनाए रखने का अवसर है। उन्होंने रावत समाज से भाजपा प्रत्याशी तिवारी को विजयी बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग का विश्वास लगातार भाजपा के प्रति मजबूत हुआ है।

बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, पूर्व मंत्री एवं मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष रामनिवास रावत, गंधर्व सिंह रावत, जवाहर सिंह रावत, जगदीश सिंह रावत सहित समाज के प्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!