दतिया में BJP का चुनावी आगाज़: पीतांबरा पीठ पहुंचे आशुतोष तिवारी, साथ दिखे नरोत्तम समर्थक

Edited By Himansh sharma, Updated: 12 Jul, 2026 01:20 PM

datia bypoll bjp candidate begins campaign with temple visit

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद आशुतोष तिवारी ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत मां पीतांबरा पीठ में दर्शन-पूजन के साथ की।

दतिया (नवल यादव): मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद आशुतोष तिवारी ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत मां पीतांबरा पीठ में दर्शन-पूजन के साथ की। रविवार को उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां पीतांबरा का आशीर्वाद लिया और प्रदेश व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समर्थक माने जाने वाले कई कार्यकर्ताओं की मौजूदगी भी चर्चा का विषय रही, जिसे राजनीतिक गलियारों में भाजपा की एकजुटता से जोड़कर देखा जा रहा है।

भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद आशुतोष तिवारी रविवार को पहली बार दतिया स्थित विश्व प्रसिद्ध मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर चुनावी अभियान की सफलता, प्रदेश की खुशहाली और क्षेत्र के विकास की कामना की।

PunjabKesariपीतांबरा पीठ परिसर में सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। दर्शन-पूजन के बाद आशुतोष तिवारी ने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी चुनाव की रणनीति और तैयारियों पर चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समर्थक माने जाने वाले कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दिया। हालांकि, भाजपा की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

माना जा रहा है कि मां पीतांबरा पीठ से आशीर्वाद लेकर आशुतोष तिवारी ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने चुनावी अभियान का औपचारिक आगाज़ कर दिया है। अब आने वाले दिनों में भाजपा पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार में जुटती नजर आएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!