दतिया में और पावरफुल हुई कांग्रेस, इस पार्टी का मिला समर्थन

Edited By meena, Updated: 13 Jul, 2026 03:01 PM

congress receives support from samajwadi party in datia

दतिया विधानसभा चुनाव के महामुकाबला में कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को मैदान में उतारा है। कांग्रेस पूरे दम-खम के साथ इस चुनाव को जीतना चाहती है। राजेंद्र भारती की जीती जताई सीट खोने के बाद कांग्रेस इस चुनाव...

दतिया (नवल यादव) : दतिया विधानसभा चुनाव के महामुकाबला में कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को मैदान में उतारा है। कांग्रेस पूरे दम-खम के साथ इस चुनाव को जीतना चाहती है। राजेंद्र भारती की जीती जताई सीट खोने के बाद कांग्रेस इस चुनाव को सच और झूठ की लड़ाई से जोड़कर देख रही है। यही वजह है कि सभी नेता एकजुटता के साथ इस सीट को जीताने में लगे हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन को अपना समर्थन दिया है। इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव नामांकन के दौरान भी शामिल हुए। उन्होंने बीते दिन अखिलेश यादव की पोस्ट वायरल होने पर कहा कि, वो फेक आईडी थी हमारे नेता ने किसी भी प्रकार की पोस्ट नहीं की है।

PunjabKesari

मनोज यादव ने कहा हमारे प्रत्याशी घनश्याम सिंह है। वो निश्चित तौर पर बड़े बहुमत के साथ जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर मैं नामांकन पर आया हूं। पूरी समाजवादी विचारधारा घनश्याम सिंह के साथ है। उन्होंने कहा कि दतिया का भ्रष्टाचार और जंगलराज को खत्म करने का काम इंडिया गठबंधन करेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!