दतिया हार के बाद बड़े एक्शन की तैयारी, भाजपा जिलाध्यक्ष समेत इन नेताओं पर गिर सकती है गाज

Edited By meena, Updated: 04 Aug, 2026 03:38 PM

following the defeat in datia the axe could fall on several leaders including

दतिया विधानसभा उपचुनाव नतीजों के बाद अब पार्टी एक्शन मूड में नजर आ रही है। हार को लेकर भोपाल में हुई आत्ममंथन बैठक में आशुतोष तिवारी ने कुछ...

दतिया : दतिया विधानसभा उपचुनाव नतीजों के बाद अब पार्टी एक्शन मूड में नजर आ रही है। हार को लेकर भोपाल में हुई आत्ममंथन बैठक में आशुतोष तिवारी ने कुछ पार्षदों पर भीतरघात के आरोप लगाए हैं। अटकलें है कि जल्द ही भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव हो सकता है। जल्द ही दतिया कार्यकारिणी भंग हो सकती है। जिसमें जिलाध्यक्ष समेत अन्य पार्षदों पर एक्शन लिया जा सकता है।

सूत्रों का कहना है कि हार की जिम्मेदारी तय करने को लेकर दतिया बीजेपी कार्यकारिणी को भंग किया जा सकता है। संगठन में बड़े फेरबदल के भी संकेत मिल रहे हैं। अटकलें है कि जिन नेताओं ने पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद बवाल किया था और विरोध में सामूहिक इस्तीफे सौंपे थे उनके खिलाफ हाईकमान बड़ा एक्शन ले सकती है।

दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के मंथन को लेकर आज मुख्यमंत्री आवास पर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सरकार और संगठन के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं। बैठक में दतिया से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी सीएम हाउस पहुंचे । जहां उन्होंने सत्ता और संगठन के भीतरघात को लेकर बड़े खुलासे किए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!