भाजपा मदहोश हो गई थी, दतिया नतीजों ने झकझोर कर रख दिया...मतगणना के बीच कांग्रेस नेता का बड़ा बयान

Edited By meena, Updated: 03 Aug, 2026 03:08 PM

mukesh nayak s statement amidst the datia results

दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रूझानों को छोड़कर तीसरे राउंड के बाद से कांग्रेस की स्थित काफी अच्छी रही है। नौवें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की...

भोपाल (इजहार खान): दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रूझानों को छोड़कर तीसरे राउंड के बाद से कांग्रेस की स्थित काफी अच्छी रही है। नौवें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत लगभग तय मानी जा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी ने अच्छी खासी बढ़त बना ली है। इधर मतगणना पूरी होने से पहले ही कांग्रेस में जश्न शुरु हो चुका है। कांग्रेस कार्यालय में लड्डू बांटे जा रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रभारी मुकेश नायक का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने इन नतीजों को भाजपा के भ्रष्टाचार का परिणाम बताया है।

मुकेश नायक ने कहा कि बहुत दिनों बाद हमें दतिया की जनता की कृपा से खुशी मनाने का मौका मिला है। दतिया उपचुनाव में भाजपा जो मदहोश हो गई थी वो झकझोर दिया। एक हवा चलती है न दतिया में जो वो दिशा बताती है। उड़ती हुई धूल दिशा बता रही है कि जनता किस दिशा में जा रही है कि भाजपा को जनता के लिए काम करना पड़ेगा। मेहनत करनी पड़ेगी। भ्रष्टाचार, किसानों के साथ धोखा, महंगाई, बेरोजगारी, अशिक्षा, बेइमानी मुंह करके खड़ी है भाजपा की तरफ। अगर ये नहीं सुधरे तो यह मुंह बढ़ता चला जाएगा और इनको निगल लेगी।

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी से आगे चल रहे हैं  हालांकि अभी फाइनल रिजल्ट नहीं आया है लेकिन रुझानों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने संभावित जीत का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस कार्यालय में जीत के पहले ही मिठाई मिठाई बंटना शुरू हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!