दतिया उपचुनाव के बीच बवाल, कांग्रेस पोलिंग एंजेट को उठाकर थाने ले गई पुलिस,हंगामा

Edited By Desh Raj, Updated: 30 Jul, 2026 05:27 PM

uproar amidst datia by election police detain congress polling agent

दतिया में उपचुनाव को लेकर मतदान जारी है। लेकिन इसी बीच एक बवाल की खबर सामने आ रही है। यहां पर पुलिस ने कांग्रेस के एक पोलिंग एंजेट को उठा लिया है और थाने ले गई। जानकारी के अनुसार रामसागर बूथ से कांग्रेस के

(दतिया):दतिया में उपचुनाव को लेकर मतदान जारी है। लेकिन इसी बीच एक बवाल की खबर सामने आ रही है। यहां पर पुलिस ने कांग्रेस के एक पोलिंग एंजेट को उठा लिया है और थाने ले गई। जानकारी के अनुसार रामसागर बूथ से कांग्रेस के पोलिंग एजेंट पुलिस उठाकर ले गई। जब विरोध में  पार्टी के नेता थाने पहुंचे तो पुलिस ने पोलिंग एजेंट को छोड़ा।

PunjabKesari

पोलिंग एजेंट पर मतदाताओं से बात करने का आरोप है, ग्रामीणों ने जब वीडियो बनाया तो पुलिस ने ग्रामीणों को हड़काया है। लिहाजा कांग्रेस नेताओं के थाने पहुँचे तो पुलिस ने पोलिंग एजेंट को छोड़ा है।

वहीं भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को दतिया विधानसभा उपचुनाव में लगातार वोटिंग हो रही है और दोपहर 3 बजे तक लगभग 61.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पूरे निर्वाचन क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा और चुनाव अधिकारियों की लगातार निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा है।

इससे पहले, दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत 48.91% था; इसी तरह, सुबह 11 बजे तक 32.53% और सुबह 9 बजे तक 12.94% मतदान दर्ज किया गया था, जो दिन भर मतदाताओं की भागीदारी में लगातार वृद्धि को दर्शाता है।

दतिया के कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे शांतिपूर्ण ढंग से मतदान शुरू हुआ और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी 291 मतदान केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, पूरे निर्वाचन क्षेत्र में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं और प्रशासन एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से CCTV के माध्यम से मतदान की निगरानी कर रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!