Edited By Desh Raj, Updated: 30 Jul, 2026 07:43 PM

दतिया में उपचुनाव संपंन हो गया है। दतिया उपचुनाव में इस बार 71.44 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया है। वैसे मतदान कुछ घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्वक ही रहा लेकिन इसी बीच कुछ ऐसे वाक्ये भी सामने आए जो काफी सुर्खियां बने।
(दतिया): दतिया में उपचुनाव संपंन हो गया है। दतिया उपचुनाव में इस बार 71.44 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया है। वैसे मतदान कुछ घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्वक ही रहा लेकिन इसी बीच कुछ ऐसे वाक्ये भी सामने आए जो काफी सुर्खियां बने। मतदान के दौरान खबर आई कि कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस गाड़ियों मे बैठाकर ले गई। बहादुरपुर सरपंच पति का कहना है कि पोलिंग बूथ से ही उनको कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने उठाया और शाम 4 बजे के बाद छोड़ा है।
हमारे खून में भाजपा है- बीजेपी कार्यकर्ता
बहादुरपुर सरपंच पति का कहना है कि कार्यकर्ताओं को उठाने के पीछे जो कारण बताया वो ये था कि बीजेपी कार्यकर्ता बवाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ ऊपर से शिकायत है । कहा गया है कि बीजेपी के पुराने कार्यकर्ता वोटिंग बूथ के पास दिखाई देने नहीं चाहिए। वो लोग 11 बजे वोट करके वो निकले ही थे औऱ उन्हें गाड़ी में बैठा लिया गया और शाम को छोड़ा गया। सरपंच पति का कहना है कि उनके तो खून में भाजपा है।