दतिया उपचुनाव में बवाल! कांग्रेस पोलिंग एजेंट को उठा रही थी पुलिस, वीडियो बनाते ग्रामीणों को हड़काया

Edited By Himansh sharma, Updated: 30 Jul, 2026 07:02 PM

villagers record police action at polling booth tension erupts

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के दौरान रामसागर ग्राम के मतदान केंद्र पर उस समय विवाद की स्थिति बन गई

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के दौरान रामसागर ग्राम के मतदान केंद्र पर उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब पुलिस कांग्रेस के पोलिंग एजेंट को अपने साथ ले गई। इस घटना का वीडियो बना रहे ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए, जिसके बाद मौके पर कुछ देर तक तनाव का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, खोड़न स्थित रामसागर मतदान केंद्र क्रमांक-51 पर कांग्रेस के पोलिंग एजेंट अभिनय सिंह कुशवाहा को पुलिस ने यह कहते हुए अपने साथ ले लिया कि वह मतदाताओं से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

PunjabKesariप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वीडियो बनते देख पुलिस ने ग्रामीणों को भी हड़काया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी बढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस के स्थानीय नेता थाने पहुंचे और पुलिस से बातचीत की।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं के विरोध और चर्चा के बाद पुलिस ने पोलिंग एजेंट अभिनय सिंह कुशवाहा को छोड़ दिया। हालांकि, पुलिस की ओर से इस पूरे मामले पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना के बाद ग्रामीणों में पुलिस की कार्रवाई को लेकर चर्चा का माहौल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!