दतिया उपचुनाव को लेकर IG मैदान में उतरे, पोलिंग बूथों पर कड़ी सुरक्षा और अफसरों को निष्पक्ष मतदान कराने के निर्देश

Edited By Desh Raj, Updated: 17 Jul, 2026 10:50 PM

ig takes to the field regarding the datia by election

दतिया उपचुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है, इसी कड़ी में आईजी सचिन अतुलकर मैदान में उतर गए हैं। उन्होंने कंट्रोल रूम में पुलिस अफसरों के साथ बैठक की है और उप चुनाव में होने वाली तैयारियों का जायजा लिया है।

दतिया (नवल यादव): दतिया उपचुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है, इसी कड़ी में आईजी सचिन अतुलकर मैदान में उतर गए हैं। उन्होंने कंट्रोल रूम में पुलिस अफसरों के साथ बैठक की है और उप चुनाव में होने वाली तैयारियों का जायजा लिया है।  इस दौरान समस्त पुलिस अफसरों को शांति पूर्ण एंव निष्पक्ष मतदान कराने के दिए काम करने के निर्देश दिए हैं।

पोलिंग बूथों पर कड़ी सुरक्षा एवं निगरानी के लिए विशेष निर्देश हैं। कई पोलिंग बूथ ग्रामीण एरिया में ऐसे हैं जहां नेटवर्क समस्या होने से मोबइल और वायरलेस की जगह अन्य वैकल्पिक व्यवस्था की भी बात कही है। दतिया पहुंचने पर पुलिस कप्तान मयूर खंडेलवाल ने आईजी सचिन अतुलकर को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया है । चुनाव ड्यूटी में आने बाले फ़ोर्स की ठहरने एंव भोजन पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा के साथ चैकिंग अभियान निरंतर जारी रखने के निर्देश हैं। इस दौरान DIG सुनील कुमार जैन, SP मयूर खंडेलवाल, ASP मंजीत सिंह चावला सहित जिले के समस्त पुलिस अफसर बैठक में मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!