दतिया उपचुनाव के प्रचार के बीच जीतू सभा में उठी सवालों की गूंज, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज; Video वायरल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Jul, 2026 10:54 AM

amidst the datia by election campaign questions raised at

दतिया (नवल यादव): दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की जनसभा में उस समय अलग ही नजारा देखने को मिला, जब कुछ युवकों ने मंच के पास पहुंचकर उनसे सवाल-जवाब शुरू कर दिए। इस घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर...

दतिया (नवल यादव): दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की जनसभा में उस समय अलग ही नजारा देखने को मिला, जब कुछ युवकों ने मंच के पास पहुंचकर उनसे सवाल-जवाब शुरू कर दिए। इस घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि कुछ देर की हलचल के बाद सभा सामान्य रूप से जारी रही।

दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान के तहत रविवार शाम जिगना गांव में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक उनके पास पहुंचे और सवाल पूछने लगे। वायरल वीडियो में एक युवक जीतू पटवारी से कहता है, "जीतू भैया, आपका सम्मान करते हैं, हमारा जवाब सुनोगे?" इस पर पटवारी कहते हैं, "आप मुझसे बात कर सकते हैं, लेकिन मेरे अधिकार पर मुझसे लड़ नहीं सकते।" इसके बाद युवक पुराने बयानों और संविधान का हवाला देते हुए उनसे सवाल करता दिखाई देता है।

वहीं, एक अन्य वीडियो में एक युवक सभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर राजशाही की राजनीति का आरोप लगाता है। युवक कहता है कि "जिसके नाम के आगे कुंवर और पीछे राजा लिखा है, वह रजवाड़ा देखे, लोकतंत्र नहीं।" इस घटनाक्रम के दौरान कुछ समय के लिए सभा स्थल पर हलचल का माहौल रहा, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई और जनसभा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रही।

फिलहाल दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!