Edited By meena, Updated: 03 Aug, 2026 02:21 PM

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा में उपचुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह...
दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा में उपचुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 6583 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब दोनों प्रत्याशियों के बीच आंकड़ों का अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि दतिया से भाजपा को बड़ा झटका लग सकता है। हालांकि अभी कुछ राउंड की काउंटिग बाकी है। काउंटिंग पूरी होने से पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। वहीं कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल शुरु हो चुका है। कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश मीडिया प्रभारी मुकेश नायक को कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी है।
नौवें राउंड की बात करें तो कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह- 6694 भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी- 3758 और असपा प्रत्याशी दामोदर यादव 3758 वोटों पर हैं। जल्द ही 10वें राउंड की काउंटिंग शुरु होने वाली है। दतिया उपचुनाव के नतीजों की स्थिति साफ हो जाएगी।
दतिया उपचुनाव 2026
राउंड नंबर:- 9
घनश्याम सिंह कांग्रेस- 6694
आशुतोष तिवारी भाजपा- 3758
दामोदर यादव असपा- 411
9 वे राउंड कांग्रेस को- 2936 की लीड
वे राउंड में कांग्रेस कुल 9519 वोटों से आगे