दतिया में कांग्रेस ने पलट दी पूरी बाजी, आठवें राउंड के बाद 6,583 वोटों की बड़ी बढ़त

Edited By Himansh sharma, Updated: 03 Aug, 2026 01:50 PM

datia bypoll live congress leads by 6 583 votes after round 8

मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है।

दतिया। मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। आठवें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा पर बड़ी बढ़त बना ली है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस अब कुल 6,583 वोटों से आगे चल रही है।

आठवें राउंड में कांग्रेस को 6,828 वोट, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 3,540 वोट, जबकि आजाद समाज पार्टी (आसपा) के दामोदर यादव को 1,303 वोट मिले। इस राउंड में कांग्रेस ने भाजपा पर 3,288 वोटों की बढ़त हासिल की, जिससे कुल बढ़त बढ़कर 6,583 वोट हो गई।

मतगणना के साथ कांग्रेस खेमे में उत्साह का माहौल है। इससे पहले भी कांग्रेस लगातार अपनी बढ़त बढ़ाती रही थी और अब आठवें राउंड के बाद मुकाबला उसके पक्ष में और मजबूत होता नजर आ रहा है। हालांकि अभी कई राउंड की गिनती बाकी है, इसलिए अंतिम नतीजे आने तक तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं होगी।

कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह पहले ही 12 से 15 हजार वोटों से जीत का दावा कर चुके हैं, जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने भरोसा जताया है कि अंततः जीत भाजपा की ही होगी। अब सभी की नजरें अगले राउंड की मतगणना पर टिकी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!